खबर के अनुसार आज वर्ष 2024-25 का बजट पेस करते हुए गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा की अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शहर में यातायात प्रबंधन के लिए सुगम योजना के तहत ट्रैफिक पुलिस के 1000 नए पद सृजित किए जाएंगे।
आपको बता दें की इस योजना के लिए बजट में 57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। इससे इन शहरों की यातायात प्रबंधन व्यवस्था बेहतर किया जायेगा। साथ ही साथ इन शहरों में जल्द से जल्द ट्रैफिक पुलिस के 1000 नए पद को भरे जाएंगे।
इसके अलावे बजट सत्र के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ने शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना के तहत विस्वास परियोजना के लिए 120 करोड़ का प्रावधान किया हैं। वहीं, खोज योजना के अंतर्गत पुलिस थानों के उन्नयन एवं नये पदों के सृजन हेतु 69 करोड़ का प्रावधान किया हैं।

0 comments:
Post a Comment