खबर के अनुसार अहमदाबाद शहर के सभी स्कूलों, सभी कॉलेजों, सभी सरकारी कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों को आभा कार्ड अनिवार्य करने को कहा गया है। दरअसल आभा कार्ड बनने के बाद सभी लोगों की मेडिकल हिस्ट्री डिजिटल हो जाएगी।
बता दें की आभा कार्ड बन जानें के बाद अगर कोई मरीज एक डॉक्टर के पास से दूसरे डॉक्टर को दिखाने जाता है तो पुरानी फाइलें ले जाने की जरूरत नहीं है। उस कार्ड में व्यक्ति के ब्लड ग्रुप के साथ साथ बीमारियों और चल रहे इलाकों की पूरी डिटेल्स मौजूद होगी।
अहमदाबाद में ऑनलाइन बनाएं आभा कार्ड, ये है पूरी प्रक्रिया?
1 .आप वेबसाइट www. abha.abdm.gov.in/ पर जाएं।
2 .इसके बाद आप आधार कार्ड से आधार जनरेट करें।
3 .ओटीपी के माध्यम से आधार और मोबाइल नंबर को प्रमाणित करें।
4 .इसके बाद आप एक आभा पता बनाएं और फिर सबमिट पर क्लिक करें।

0 comments:
Post a Comment