खबर के अनुसार यह शिविर लुधियाना शहर और जिले के अलग-अलग गांवों में लगाए जाएंगे। इस शिविर में लोगों की समस्या सुनी जाएगी। साथ ही शिविरों के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, निवास प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, दिव्यांग और आश्रित पेंशन सहित 43 प्रकार की सरकारी सुविधाएं दी जाएगी।
बता दें की पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए ‘सरकार आपके द्वार’’ योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के तहत सरकार लोगों को सरकारी सुविधाओं से संबंधित परेशानियों को गांव-गांव में जाकर सुनेगी और तुरंत इसका सावधान करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना शहर से लेकर लुधियाना के गांव-गांव में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के नेतृत्व में लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। इसके लिए कैंप लगाए जाएंगे और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment