अहमदाबाद : जनरक्षक योजना शुरू करने की घोषणा

अहमदाबाद : गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने बजट में जनरक्षक योजना शुरू करने की घोषणा की हैं। साथ ही साथ इस योजना के लिए 94 करोड़ का प्रावधान किया गया हैं।

खबर के अनुसार जनरक्षक योजना के तहत पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को एक ही नंबर 112 पर उपलब्ध कराने के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली शुरू की जाएगी। इसका लाभ गुजरात के सभी जिलों के लोगों को प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की गुजरात के लोग जैसे ही इस नंबर को डायल करेंगे और अपनी परेशनी बताएंगे, वैसे ही शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाएगी और लोगों की परेशनियों को दूर करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस योजना को अमल में लाने के लिए बजट में 94 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया हैं। इसके लिए राज्य भर में 1100 सुसज्जित सार्वजनिक सुरक्षा वाहन तैनात किए जाएंगे। जिससे की लोगों को इसका लाभ मिल सके।

0 comments:

Post a Comment