बक्सर : बिहार में खुलेगा कृषि व ग्रामीण विकास बैंक

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में किसानों के लिए कृषि व ग्रामीण विकास बैंक खोला जायेगा। इस बैंक की मदद से किसानों को कई तरह के ऋण उपलब्ध कराये जाएंगे। 

खबर के अनुसार कृषि व ग्रामीण विकास बैंक का संचालन सहकारिता विभाग की ओर से किया जायेगा। इस बैंक के माध्यम से किसानों को केसीसी के साथ साथ किसानों को मध्यम और लॉन्ग टर्म का ऋण भी मिलेगा। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

बात दें की अभी बिहार में किसानों को सहकारी बैंकों की ओर से सिर्फ केसीसी ऋण ही उपलब्ध कराया जाता हैं। लेकिन कृषि व ग्रामीण विकास बैंक के खुलने के बाद राज्य के किसान कम ब्याज दर पर इस बैंक से कई तरह के लोन प्राप्त कर सकते हैं। 

मिली जानकारी के लिए कृषि व ग्रामीण विकास बैंक अभी देश के 13 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में ही स्थापित है। लेकिन जल्द ही इसकी शाखा बिहार में भी स्थापित की जाएगी। इसकी शाखा खुलने से राज्य के किसानों को बहुत फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment