अहमदाबाद : विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों को 25 हजार की छात्रवृत्ति

अहमदाबाद : गुजरात में विज्ञान स्ट्रीम की पढ़ाने करने वाले छात्रों को 25 हजार की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने बजट सत्र के दौरान इस स्किम की घोषणा की हैं। जिससे विज्ञान के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ेगा।

खबर के अनुसार वर्ष 2024-25 से कक्षा 11-12 में विज्ञान संकाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विज्ञान साधना योग्यता छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ करने का प्रावधान किया है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को 25 हजार की छात्रवृति दी जाएगी। 

बता दें की इस योजना के तहत कक्षा-11 के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति 10 हजार और कक्षा-12 के लिए 15 हजार रुपये होगी। जिसमें वर्ष की शुरुआत में विज्ञान स्ट्रीम में प्रवेश पर 50% राशि स्टूडेंट्स के खाते में जमा की जाएगी और शेष 50% राशि पहले सेमेस्टर की उपस्थिति के आधार पर दूसरे सेमेस्टर में जमा की जाएगी।

सरकार ने कक्षा-6 से 12 के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति योजना, कक्षा-9 से 12 के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति योजना और कक्षा-11-12 विज्ञान स्ट्रीम के लिए मुख्यमंत्री विज्ञान साधना मेरिट योजना बनाई हैं। इन तीन योग्यता छात्रवृत्ति योजनाओं को नमो सरस्वती मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत एकीकृत किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment