खबर के अनुसार पीएम मोदी 10 तारीख को गुजरात दौरे पर आ रहे हैं और वडोदरा में आदिवासी सम्मेलन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही हैं की वो राजकोट एम्स का भी लॉन्चिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई हैं।
वहीं, राजकोट के जिला कलेक्टर प्रभव जोशी ने कहा है कि राजकोट एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और संभावना है कि किसी भी समय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बनाया जा सकता है और इसीलिए प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल राजकोट एम्स में आईपीडी विभाग का कामकाज पूरी तरह से तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एम्स के आईपीडी भवन के उद्घाटन के बाद मरीजों को इनडोर इलाज मिलेगा और अस्पताल में भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment