राजकोट के इस अस्पताल में मुफ्त हृदय प्रत्यारोपण

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट के सरकारी अस्पताल में मुफ्त हृदय प्रत्यारोपण किया जायेगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा बजट में प्रवधान किया गया हैं।

खबर के अनुसार राज्य सरकार के बजट में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद के सहयोग से राजकोट में कार्डियक उपचार केंद्र शुरू करने के लिए धनराशि प्रदान की गई हैं। इस राशि से राजकोट के सरकारी अस्पताल में कार्डियक उपचार केंद्र शुरू किया जायेगा। 

बता दें की पीएमजेवाई योजना के तहत राजकोट के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में गुब्बारे, स्टेंट लगाए जा सकेंगे और हृदय प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साथ ह्रदय से संबंधित परेशानियों का भी इलाज किया जा सकेगा। 

दरअसल राजकोट सहित सौराष्ट्र  के युवाओं और बुजुर्गों में सीने में दर्द, दिल का दौरा आदि की समस्या बढ़ रही हैं। ऐसे में कार्डियक उपचार केंद्र शुरू होने से इन इलाकों के लोगों को काफी फायदा होगा और वो अपनी बीमारियों का आसानी से इलाज करा सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment