बक्सर : बिहार में डीएलएड के लिए आवेदन शुरू

बक्सर : बिहार में अगर आप डीएलएड कोर्स करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड ने डीएलएड के लिए नोटिश जारी कर दी हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर नोटिश पढ़ें और आवेदन करें।

खबर के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में संचालित होने वाले प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (DElEd) कोर्स के सत्र 2024-26 में दाखिलों के लिए युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

बात दें की बिहार में डीएलएड कोर्स के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से (10+2) की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों और नि:शक्त उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों की सीमा में 5 फीसदी की छूट मिलेगी। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.deledbihar.com/login

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 फरवरी 2023

0 comments:

Post a Comment