अहमदाबाद : GPSC में 1625 पदों पर सरकारी भर्ती

अहमदाबाद : गुजरात में GPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात लोक सेवा आयोग ने साल 2024 के लिए भर्ती कैलेंडर की घोषणा कर दी है, जिसमे विभिन्न 82 संवर्गों में लगभग 1625 पद शामिल किये गए हैं।

खबर के अनुसार शासन से भर्ती की अंतिम मंजूरी के बाद नए साल का कैलेंडर घोषित किया गया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए वेबसाइट पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और ऑनलाइन के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जायेगा।

बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट इंजीनियर क्लास-2 के 96 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि गुजरात इंजीनियरिंग सर्विस क्लास-1,2 के 16 पद भरे जाएंगे। वहीं  राज्य कर निरीक्षक वर्ग-III के 573 पद, बीमा चिकित्सा अधिकारी वर्ग-II के 147 पद और उद्यानिकी अधिकारी वर्ग-2 के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे देखें भर्ती कैलेंडर : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GPSC की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://gpsc.gujarat.gov.in/ पर जा कर गुजरात लोक सेवा आयोग साल 2024 के भर्ती कैलेंडर को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment