खबर के अनुसार रिंग रोड पर साइंस सिटी चार रास्ता के पास औडा द्वारा 73.38 करोड़ रुपए की लागत से इस अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस अंडरब्रिज से अब आवागवन शुरू कर दिया गया हैं।
बता दें की यह अंडरब्रिज नागरिकों के लिए साइंस सिटी से भडौज तक आने-जाने में बहुत उपयोगी साबित होगी। साथ ही साथ लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा और इस रूट्स से जानें वाले लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।
दरअसल अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (ऑडा) द्वारा शहर के कई इलाकों में ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा हैं। साइंस सिटी से भदाज अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया हैं, इससे करीब 50 हजार लोगों को फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment