अहमदाबाद : चांदीपुरा वायरस से अबतक 43 मौतें

अहमदाबाद : गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अबतक चांदीपुरा वायरस से 43 बच्चों की मौत हो गई हैं। जबकि अभी भी कई जिलों में इस वायरस से संक्रमित बच्चों का इलाज किया जा रहा हैं।

सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदीपुरा वायरस ने अब तक गुजरात में 118 मरीजों को संक्रमित किया है, जिनमें से 43 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं राज्य के अलग-अलग जिलों में फिलहाल 54 संदिग्ध मरीज भी मौजूद हैं, जिसपर नजर रखी जा रही हैं।

बता दें की शुरुआत में इस वायरस का असर केवल ग्रामीण इलाकों में ही देखा गया था। लेकिन अब अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत जैसे बड़े शहरों के बच्चे भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। जिससे स्वस्थ विभाग की चिंता बढ़ने लगी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात राज्य में चांदीपुरा वायरस के 54 संदिग्ध मरीज हैं और 23 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जिनमें 2 मरीज भर्ती हैं। इस समय पूरा गुजरात चांदीपुरम वायरस का प्रसार देख रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट पर हैं।

0 comments:

Post a Comment