भाई की संपत्ति में बहन का कितना अधिकार, जानिए

नई दिल्ली: भारत में संपत्ति को लेकर सरकार के द्वारा कई तरह के नियम कानून बनाये गए हैं। इन नियमों के बारे में सभी लोगों को सही जानकारी होनी चाहिए, ताकि लोग किसी संपत्ति पर अपने अधिकार का दावा कर दें। आज इसी विषय में कानून के तहत जानने की कोशिश करेंगे भाई की संपत्ति में बहन का क्या अधिकार हैं।

खबर के अनुसार कानून कहता हैं की यदि भाई की संपत्ति पैतृक प्रकृति की है, तो बहन का उस संपत्ति पर बराबर का हिस्सा होगा। इसमें बहन की वैवाहिक स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यानि की ऐसी संपत्ति पर बहन अपने अधिकार का दावा कर सकती हैं। 

वहीं, यदि भाई की संपत्ति स्वअर्जित प्रकृति की है, यानि की भाई ने उसे खुद अपनी कमाई से खरीदा हैं तो बहन का उस संपत्ति पर कोई दावा नहीं होता हैं। यदि भाई की मौत हो जाती है तो उसके निकटतंम वारिस उनके बेटे-बेटी का उसपर अधिकार होता हैं।

हिंदू कानून के तहत, बिना वसीयत के मरने वाले पिता की संपत्ति के हस्तांतरण के मामले में भाई और बहन बराबर का अधिकार रखते हैं। अगर कोई भाई ऐसी संपत्ति में हिस्सा नहीं देता हैं तो बहन सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कर सकती हैं और भाई को लीगल नोटिस भेज सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment