खबर के अनुसार आज यानि की शुक्रवार को बिहार के चार जिले नालंदा, नवादा, बक्सर और सीवान में बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में एक दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की बिहार और आसपास के क्षेत्रों में कोई मानसून का कोई नया सिस्टम बनने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं टर्फ लाइन भी बिहार से काफी दूर हैं, जिसके कारण 31 जुलाई तक बिहार में भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फिलहाल मानसून के अक्षीय रेखा बीकानेर, सीकर. ग्वालियर से होकर रांची होते हुए गुजर रही है, जिसके असर से बिहार के कुछ जिलों में बादलों का आना-जान लगा रहेगा। वहीं दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment