खबर के अनुसार लुधियाना जिले में अब तक 32 केस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं अगस्त महीने से डेंगू के मामले में और भी तेजी देखने को मिल सकती हैं। इसलिए लोगों को डेंगू के बारे में जानकारी दी जा रही हैं, वहीं अस्पतालों में भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बता दें की जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए लुधियाना के सरकारी हॉस्पिटल्स में डेंगू के मरीजों के लिए 97 बैड रिजर्व कर दिए गए हैं। जिसमें नैट लगाए जा चुके हैं और पूरी व्यवस्था की गई हैं। वहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी बैड रिजर्व करने के लिए कहा गया है।
डेंगू से बचने के उपाय?
1 .बारिश के पानी को किसी जगह इकठ्ठा होने न दें।
2 .मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग करें।
3 .गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल दें।
4 .इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
5 .बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही खेलने के लिए घर से बाहर भेंजें।

0 comments:
Post a Comment