जुलाई 2021 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 80 देशों में लगभग 750 अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं। उसमे 159 अलग-अलग देशों में 173,000 अमेरिकी सैनिक तैनात किए हैं। जिसमे जापान में सबसे ज़्यादा 120 सैन्य अड्डे हैं, उसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया में क्रमशः 119 और 73 अमेरिकी सैन्य अड्डे मौजूद हैं।
बता दें की दुनियाभर में मौजूद ये अमेरिकी सैन्य अड्डे इस बात का प्रमाण हैं की अमेरिका की आर्थिक ताकत कितनी मजबूत हैं जो अपने देश की सीमाओं के बाहर इतनी बड़ी सैन्य उपस्थिति रखने में सक्षम है। इसके अलावे दुनियाभर में अमेरिका के कई ख़ुफ़िया ठिकाने भी मौजूद हैं।
जानकार बताते हैं की अमेरिका दुनिया भर में जो सैन्य अड्डे बनाए रखता है, वो उसे दुनिया में कहीं भी दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता देता है। यही कारण हैं की दुनिया के सभी कोनों में कही न कही अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

0 comments:
Post a Comment