लिंग की स्किन पीछे नहीं जाती, तो है ये बड़ी बीमारी?
फाइमोसिस (Phimosis): यह लिंग में होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिंग की ऊपरी स्किन (Foreskin) बहुत ज्यादा टाइट हो जाती है और इसके स्किन को पीछे खींचने पर पीछे नहीं जाती हैं। वहीं अगर आप हाथ से पकड़कर पीछे की ओर खींचते हैं और फिर छोड़ते हैं तो चमड़ी फिर उसी अवस्था में आ जाती है।
आपको बता दें की यह बीमारी बच्चों के साथ साथ वयस्कों को भी होता हैं। जिससे लिंग में दर्द की समस्या भी होती हैं। खासकर लिंग में इरेक्शन आने पर तेज दर्द हो सकता हैं। इस समस्या से पुरुषों की यौन क्रिया सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।
क्या हैं इसका इलाज : फिमोसिस के हल्के या शुरुआती मामलों को सर्जरी के बिना इसे ठीक किया जा सकता है। इसके लिए सामयिक स्टेरॉयड या स्ट्रेचिंग व्यायाम शामिल हैं। लेकिन बड़े मामलों में इसे ठीक करने के लिए मरीजों को सर्जरी करानी पड़ती हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment