ये 5 विटामिन यौन लाइफ को करें इम्प्रूव, वीर्य को रखें हेल्दी?
1 .विटामिन ई: शरीर में विटामिन ई की कमी होने से प्रजनन क्रिया प्रभावित होती हैं। इसलिए पुरुष विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करें। ताकि प्रजनन शक्ति को मजबूत किया जा सकें। पालक, बादाम और सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई भरपूर होती हैं।
2 .विटामिन सी : विटामिन सी की सही मात्रा में सेवन यौन लाइफ को बेहतर बनाता है। आंवला और संतरा जैसे चीजों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती हैं। इसके सेवन से स्पर्म भी हेल्दी रहता हैं। इसलिए पुरुष इसका सेवन जरूर करें।
3 .बीटा कैरोटीन : बीटा कैरोटीन शुक्राणु के गतिशीलता को 6.5 से 8 प्रतिशत बढ़ाती है। इसलिए पुरुष यौन लाइफ को बेहतर बनाने के लिए बीटा कैरोटीन युक्त आहार का सेवन जरूर करें। गाजर में बीटा कैरोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती हैं।
4 .ज़िंक : शरीर में ज़िंक की कमी से वीर्य की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए पुरुष यौन लाइफ को बेहतर बनाने के लिए ज़िंक युक्त आहार का सेवन करें। इससे टेस्टास्टरोन का भी स्तर बढ़ता है और स्पर्म काउंट की समस्या से मुक्ति मिल जाती हैं।
5 .कैल्सियम : शरीर में कैल्सियम की मात्रा कम हो जाने से थकावट और यौन इच्छा में कमी आ जाती है। इसलिए पुरुष अपनी यौन लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कैंसियम युक्त आहार का सेवन करें। दूध, पालक, बादाम में कैंसियम की मात्रा भरपूर होती हैं।

0 comments:
Post a Comment