योनि रिंग क्या हैं : योनि रिंग एक प्रकार का गर्भनिरोधक रिंग हैं जो एक लचीली प्लास्टिक से बनी होती हैं। अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए इसे योनि में डाला जाता हैं। योनि रिंग गर्भावस्था को रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोली के समान ही हार्मोन स्रावित करती है।
बात दें की यह महिला के शरीर में धीरे-धीरे प्रोजेस्टोजेन और एस्ट्रोजन हॉरमोन जारी करने का काम करती है। जिससे की महिला गर्भवती न हो पाए। 3 सप्ताह के बाद रिंग को खुद से हटा दिया जाता है और एक सप्ताह बाद एक नई रिंग खुद से डाली जाती है।
योनि रिंग एक छोटी, लचीली रिंग होती है, जिसे योनि में रख कर अनचाहे गर्भ को रोक सकते हैं। यह शुक्राणु को अंडों तक पहुँचने और उन्हें निषेचित करने से रोकता है। साथ ही साथ शुक्राणुओं की गुणवत्ता को निष्क्रिय कर देता हैं, जिससे महिला गर्भवती होने से बच जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment