यूपी में 10वीं,12वीं, ग्रेजुएट के लिए खुशखबरी, आई बंपर भर्ती!

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे छात्रों और युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है, जिनमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणियों के उम्मीदवार निशुल्क भाग ले सकते हैं। ये रोजगार मेले 30 दिसंबर तक विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

इस साल के रोजगार मेलों की जानकारी इस प्रकार है:

23 दिसंबर 2025 – फतेहपुर: 150 वैकेंसी, स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नोडल, फतेहपुर।

26 दिसंबर 2025 – भदोही: 250 वैकेंसी, स्थान: संत रविदास नगर जिला क्षेत्रीय कार्यालय।

30 दिसंबर 2025 – अमेठी: 1415 वैकेंसी, स्थान: श्री निषादराज अखण्डानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय किटियांवा शाहगढ़।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार इन रोजगार मेलों में rojgaarsangam.up.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल है और सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए खुली है।

जरूरी दस्तावेज़

रोजगार मेले में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ दस्तावेज़ रखना आवश्यक है:

शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएशन आदि)

वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ)

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यदि अनुभव है, तो अनुभव प्रमाण पत्र

0 comments:

Post a Comment