शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले
भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय की स्थापना। शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का गठन। गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव पास।
इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास
गंगा नदी पर दो बड़े पुलों का निर्माण मंजूर, जिसमें भदोही में पीपा पुल और प्रयागराज में चार लेन वाला सेगमेंटल बॉक्स गर्डर पुल शामिल हैं। काशी-विंध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण की स्थापना। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को नए शहरों के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि।
कृषि और उद्योग को बढ़ावा
बाराबंकी और पीलीभीत में टिश्यू कल्चर लैब, बासमती सीड प्रोसेसिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग सेंटर की स्थापना के लिए जमीन लीज पर। वाराणसी में संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए 75 एकड़ भूमि हस्तांतरित।
महिलाओं और बच्चों के लिए पहल
लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 8 कामकाजी महिला हॉस्टल स्थापित होंगे। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए रेसिपी आधारित पौष्टिक भोजन।
स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा निवेश
चिकित्सा क्षेत्र के लिए 3,500 करोड़ रुपये का प्रावधान। आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को मजबूत बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का प्रावधान। विशेष डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग भर्ती बोर्ड का गठन।
यूपी कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले क्या है?
सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जजों और उनके जीवनसाथियों को घरेलू सहायक व टेलीफोन बिल की प्रतिपूर्ति। बिजली कंपनियों के लिए 5,200 करोड़ रुपये अतिरिक्त लोन की मंजूरी। खरीफ 2025-26 के लिए धान खरीद हेतु बोरे खरीदने का प्रस्ताव पास।

0 comments:
Post a Comment