खुशखबरी की घोषणा: बिहार में फिर आई 1 नई भर्ती

पटना। बिहार के युवाओं के लिए एक बार फिर रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2025 के लिए स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 65 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

BTSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन मान्य नहीं होगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना शुल्क भुगतान के आवेदन अधूरा माना जाएगा।

आयु सीमा और छूट

आपको बता दें की स्पोर्ट्स ट्रेनर पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गई है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) को 40 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) को 42 वर्ष, दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आयु में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी।

खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए अवसर

यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो खेल और फिटनेस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। स्पोर्ट्स ट्रेनर की भूमिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने, उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने और खेल प्रदर्शन सुधारने में अहम होती है। ऐसे में यह भर्ती राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

0 comments:

Post a Comment