UPPSC में 2,158 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न विभागों में कुल 2,158 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इन पदों में डेंटल सर्जन, वेटरनरी ऑफिसर सहित अन्य प्रशासनिक और तकनीकी पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए कला, विज्ञान, विधि, फार्मेसी और पशु चिकित्सा से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 22 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया आयोग के निर्धारित नियमों और परीक्षा प्रणाली के अनुसार पूरी की जाएगी।
यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर के 537 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्नातक, वाणिज्य, डिप्लोमा या परास्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 19 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और अन्य निर्धारित चरण शामिल हो सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment