महाखुशखबरी का ऐलान! यूपी में आज से शुरू हुई 1 बड़ी भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा और विवादों में रही लेखपाल भर्ती को लेकर अब रास्ता साफ हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 लेखपाल पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है।

आरक्षण विवाद के बाद हुआ संशोधन

दरअसल, लेखपाल भर्ती का पहला विज्ञापन 16 दिसंबर को जारी किया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और कई राजनीतिक दलों ने श्रेणीवार आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप लगाए। एनडीए की सहयोगी पार्टी सुभासपा के अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और आरक्षण व्यवस्था की दोबारा समीक्षा कर सही तरीके से विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व परिषद ने पदों की पुनः जांच की और संशोधित प्रस्ताव आयोग को भेजा।

26 दिसंबर को मिला प्रस्ताव

राजस्व परिषद से 26 दिसंबर को संशोधित श्रेणीवार आरक्षण का प्रस्ताव मिलने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तुरंत कार्रवाई की। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अब संशोधित आरक्षण के साथ 7994 पदों का विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

आवेदन प्रक्रिया और तिथियाँ यथावत

हालांकि आरक्षण में बदलाव किया गया है, लेकिन भर्ती की अन्य तिथियों, प्रक्रिया और निर्देशों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 दिसंबर (सोमवार)

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2025

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन: अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment