इस फैसले से सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को समान रूप से लाभ मिलेगा। विभाग द्वारा इसके लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
आवेदन और सत्यापन का पूरा कार्यक्रम
सामान्य, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 जनवरी तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। संस्थान स्तर पर सत्यापन 27 जनवरी तक पूरा किया जाएगा, जबकि विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र सत्यापन की प्रक्रिया 28 जनवरी से 7 फरवरी के बीच चलेगी।
इसके बाद एनआईसी द्वारा डेटा की तकनीकी जांच 9 फरवरी तक पूरी की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं सही पाए जाने पर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि 18 मार्च तक पीएफएमएस के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेज दी जाएगी।
एससी-एसटी छात्रों को मिला अतिरिक्त समय
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को आवेदन के लिए अधिक समय दिया गया है। ये विद्यार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस वर्ग के छात्रों को अंतिम भुगतान 22 जून तक किए जाने की योजना है।
समय-सारिणी का पालन करने की अपील
उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह ने सभी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे जारी की गई समय-सारिणी का सख्ती से पालन करें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि छात्रवृत्ति की राशि समय पर और सही लाभार्थियों तक पहुंच सके।

0 comments:
Post a Comment