गंडक पर बनेगा पटजिरवा मेगा ब्रिज
सबसे बड़ी परियोजना गंडक नदी पर बन रहे पटजिरवा पुल की है। यह पुल बेतिया के मनुआपुल से उत्तर प्रदेश के तिवारी पट्टी-सेवरही को जोड़ेगा। 12 किलोमीटर लंबा यह पुल देश के सबसे लंबे पुलों में शामिल होगा। इस पुल के बन जाने से बेतिया से यूपी की दूरी 35 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पूर्णिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट
दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना पूर्णिया से खगड़िया तक की फोरलेन सड़क है। इसकी कुल लंबाई 143 किलोमीटर है और अनुमानित लागत 3,975 करोड़ रुपये है। इस सड़क के बन जाने से पटना से खगड़िया की यात्रा का समय कम हो जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहले ही इस प्रोजेक्ट को अनुमति दे रखी है।
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन सड़क
तीसरी परियोजना मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सड़क की फोरलेनिंग है। वर्तमान में यह सड़क दो लेन की है। परियोजना के पूरा होने के बाद इस रास्ते से नेपाल जाने में लगभग दो घंटे की बचत होगी। इस फोरलेन सड़क की लंबाई लगभग 144 किलोमीटर है और अनुमानित लागत 2,400 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को भी मंत्रालय ने अनुमति दे दी है।
इन परियोजना से यात्रा में आसान और तेज़ी से सुधार
इन तीन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में यातायात की सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। राज्य और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क और नेपाल तक पहुँच आसान होगी। इसके अलावा फोरलेन सड़क और मेगा ब्रिज बनने से यात्रा का समय और लागत दोनों कम होंगे।

0 comments:
Post a Comment