एसोसिएट इंजीनियर के 42 पदों पर भर्ती, 31 तक आवेदन!

नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर के 42 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल, वेल्डिंग/एनडीटी, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों के लिए है। बी.टेक/बीई डिग्री वाले योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम:

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III और IV

पदों की संख्या:

कुल 42 पदों पर भर्ती होगी।

वेतनमान:

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 86,400 रुपये से 1,12,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

योग्यता:

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई./बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPI होना आवश्यक है।

आयु सीमा:

पद के अनुसार उम्मीदवार की आयु 41 से 45 वर्ष के बीच हो सकती है। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि:

ऑनलाइन आवेदन की तारीख: 22 दिसंबर 2025 (00:00 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025 (23:59 बजे)

आवेदन प्रक्रिया:

उम्मीदवार ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट www.engineersindia.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और योग्यता व आयु सीमा की पुष्टि अवश्य करें।

0 comments:

Post a Comment