योजना का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर दबाव कम करना और यात्रियों को बेहतर, समयबद्ध तथा सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना को मजबूत करने के कई कदम उठाए जाएंगे। इनमें नए प्लेटफार्म का निर्माण, टर्मिनलों का विस्तार, स्टेबलिंग और पिट लाइनों की संख्या बढ़ाना शामिल है, जिससे एक साथ अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सके।
रेल मंत्रालय ने यह भी बताया कि आधुनिक सिग्नल प्रणाली, अतिरिक्त ट्रैक और यार्ड सुविधाओं का विकास भी इस योजना का हिस्सा होगा। केवल मुख्य स्टेशनों तक सीमित नहीं रहकर आसपास के क्षेत्रों में नए टर्मिनल विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे ट्रैफिक का बेहतर वितरण होगा और शहरों के केंद्रीय स्टेशनों पर भीड़ में कमी आएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। कुछ छोटे कार्य अल्पकालिक आधार पर जल्द पूरे किए जाएंगे, जबकि बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए मध्यम और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। इस पहल के पूरा होने के बाद न केवल यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी, बल्कि माल ढुलाई की क्षमता में भी वृद्धि होगी। आने वाले वर्षों में इस परियोजना से बिहार के रेलवे नेटवर्क की दक्षता और यात्रियों तथा व्यापारियों दोनों के लिए सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment