युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: देश के 5 बैंकों में बंपर भर्ती शुरू

नई दिल्ली। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबर है। देश की प्रमुख बैंकों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन करके अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।

1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

भारतीय रिजर्व बैंक ने 93 विशेषज्ञ पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये पद पूर्णकालिक अनुबंध (Full-Time Contract) पर हैं। रिक्त पदों में डेटा साइंस, आईटी सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, रिस्क एनालिसिस और अन्य तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2. नैनिताल बैंक – 185 पद

नैनिताल बैंक ने क्लर्क, पीओ और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। किसी भी स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 तक चलेगा। आवेदन नैनिताल बैंक की वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर किया जा सकता है।

3. बैंक ऑफ इंडिया – 514 पद

बैंक ऑफ इंडिया ने जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) और क्रेडिट ऑफिसर के पदों के लिए कुल 514 रिक्तियां जारी की हैं। पद MMGS-II, MMGS-III और SMGS-IV स्केल में हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य विवरण बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) – 996 पद

SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 996 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जिनके पास स्नातक, MBA या PGDM की डिग्री है, वे 2 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन sbi.bank.in पर किया जा सकता है।

5. NABARD – 44 युवा पेशेवर पद

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने 44 यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। किसी भी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 12 जनवरी 2026 तक रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार NABARD की वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment