औद्योगिक निवेश और परियोजनाएं
उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति ने परियोजनाओं को हरी झंडी दी। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने बताया कि इन परियोजनाओं को एलओसी (लेटर ऑफ़ कंफर्ट) जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है।
कुछ प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं:
सोनभद्र: एसीसी लिमिटेड 803 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री लगाएगी।
अलीगढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड 628 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री लगाएगी।
रायबरेली: श्री भवानी पेपर मिल्स लिमिटेड 305 करोड़ की पेपर मिल शुरू करेगी।
मिर्जापुर: अर्थस्टार वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड 549.26 करोड़ की लागत से आयरन और स्टील प्लांट लगाएगी।
बुलंदशहर: अपोलो कोटेड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 350 करोड़ की कोल्ड रोलिंग मिल स्थापित करेगी।
हरदोई: हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड 349.27 करोड़ की लागत से स्नैक्स प्लांट लगाएगी।
मेरठ: एनएसएल रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड 4,499.51 करोड़ के सोलर इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग पार्क का निर्माण करेगी।
ग्रेटर नोएडा: ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 414.88 करोड़ की प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्लांट स्थापित करेगी।
गौतमबुद्धनगर: अम्बर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड 3.53 करोड़ की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट और एसेंटके सर्किट 3.25 करोड़ की पीसीवी एवं सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएंगे।
मुजफ्फरनगर: स्वरूप स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 266.70 करोड़ की टीएमटी स्टील्स प्लांट और अम्बा शक्ति स्टील्स 241.50 करोड़ की स्टील उत्पादन इकाई स्थापित करेगी।
0 comments:
Post a Comment