बिहार में पेंशन राशि और प्रकार
समाज कल्याण विभाग के तहत वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन के लिए कुल 6 प्रकार की पेंशन योजनाएं चलाई जाती हैं। जून 2025 से सभी पेंशनधारियों को प्रतिमाह 1,100 रुपये पेंशन दी जा रही है। सचिव बंदना प्रेयषी ने बताया कि आधार आधारित जीवन प्रमाणन से पेंशन व्यवस्था और पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि पेंशन सही समय पर सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
घर जाकर भी होगी प्रमाणन सुविधा
सचिव ने बताया कि जिन पेंशनधारियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। वहीं, बहुत बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग पेंशनधारी CSC केंद्र तक नहीं आ सकते, उनके लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे या टीम उनके घर जाकर जीवन प्रमाणन करेगी।
डेटा होगा विश्वसनीय और अपडेटेड
नई सेवा शुरू होने से पेंशन से जुड़े डेटा अब और अधिक सही, अपडेटेड और विश्वसनीय होंगे। सचिव ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अपने निकटतम CSC केंद्र पर जाकर समय पर जीवन प्रमाणन कराएं, ताकि पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहे।

0 comments:
Post a Comment