पदों का विवरण
कुल पद: 30
पद का नाम: सिक्योरिटी गार्ड
वेतन: W-3 ग्रेड में ₹20,000 – ₹81,000 प्रति माह, वार्षिक कुल CTC लगभग ₹5.47 लाख। इसके अलावा यूनिफाइड इंसेंटिव स्कीम, मेडिकल सुविधाएं, ग्रुप इंश्योरेंस और मानक किराए पर आवास उपलब्ध होगा।
योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (SSLC/Matriculation)। उम्मीदवार को भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में कम से कम 15 साल की सेवा पूरी करनी चाहिए और जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
आयु सीमा
सामान्य (UR/EWS): अधिकतम 43 वर्ष, OBC (NCL): अधिकतम 46 वर्ष, SC: अधिकतम 48 वर्ष, ST: अधिकतम 43 वर्ष, आयु सीमा 01 दिसंबर 2025 के आधार पर लागू होगी।
आवेदन की तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 दिसंबर 2025, 10:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2026, 17:00 बजे
आधिकारिक वेबसाइट: nlcindia.in

0 comments:
Post a Comment