बच्चों को स्वस्थ और फ़िट रखने के 5 उत्तम आहार

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में सभी माता पिता अपने बच्चे को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण वो अपने बच्चे को अच्छे और उत्तम आहार नहीं दे पाते हैं। जिससे उनका बच्चा कमजोर और अस्वस्थ और जाता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे आहार के बारे में जिस आहार का सेवन से आपका बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता भी मजबूत रहेगी। तो आइये जानते हैं विस्तार से की बच्चों को स्वस्थ और फ़िट रखने के 5 उत्तम आहार। 
कैल्शियम युक्त आहार, अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो उसे कैल्शियम युक्त आहार जरूर खिलाएं। क्यों की बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कैल्शियम की ज़रूरत सबसे ज्यादा होती हैं। कैल्शियम युक्त आहार के सेवन से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ हीं साथ दिमाग का मेमोरी पॉवर भी अच्छा रहता हैं। कैल्शियम के लिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन दूध, बादाम, अंकुरित अनाज और सूखे मेवे खिला सकते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो बच्चों को स्वस्थ और फ़िट रखता हैं। 

प्रोटीन युक्त आहार, बच्चे के शरीर को एनर्जी के लिए प्रोटीन की आवश्यकता सबसे ज्यादा होती हैं। प्रोटीन की कमी के कारण बच्चों के शरीर में थकान थकान बना रहता हैं और उनका मन किसी भी काम में नहीं लगता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कराएं। इसके लिए आप अपने बच्चे को अंडा, दाल, हरी सब्जियां आदि का सेवन करा सकते हैं। इससे आपके बच्चे के शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी और आपका बच्चा शारीरिक रूप से स्वस्थ और फ़िट महसूस करेगा। 

आयरन युक्त आहार, दरअसल आयरन की कमी के कारण बच्चे के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ख़राब हो जाता हैं। जिससे बच्चे का ग्रोथ ठीक तरीकों से नहीं हो पाता हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता हैं। जिससे बच्चों के शरीर में बीमारी होने के चांस उत्पन हो जाते हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चे को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन उसे आयरन युक्त आहार का सेवन कराएं। इसके लिए आप अपने बच्चे को अनार, चुकंदर, पालक हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करा सकते हैं। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती हैं जो बच्चों के लिए सबसे लाभदायक मानी जाती हैं।  

विटामिन सी युक्त आहार, कभी कभी बच्चों के शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कमजोर हो  जाता हैं। जिससे सोचने समझने की शक्ति प्रभावित होती हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन विटामिन सी युक्त आहार जैसे संतरा, सेब, दलिया, अंकुरित चना का सेवन जरूर कराएं। इससे आपका बच्चा स्वस्थ और फ़िट रहेगा। साथ हीं साथ उनका दिमाग भी ठीक तरीकों से काम करेगा। 

विटामिन डी युक्त आहार, बच्चों के विकास के लिए विटामिन डी की ज़रूरत सबसे अधिक होती हैं। इससे बच्चे के विकास में कोई बाधा उत्पन नहीं होता हैं तथा बच्चा स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं। इसलिए आप अपने बच्चे को प्रतिदिन विटामिन डी युक्त आहार का सेवन कराएं। इसके लिए आप अपने बच्चे को दूध, मशरूम, पनीर ऑइस्टर आदि का सेवन करा सकते हैं। इससे आपका बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा उनके शरीर में ऊर्जा की भी कमी नहीं होगी। 

0 comments:

Post a Comment