हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके स्किन में पोषक तत्वों की कमी हो जाती हैं। जिसके कारण उनका स्किन ऑयली हो जाता हैं और दिखने में भी ख़राब लगता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप अपने स्किन को ऑयली होने से बचा सकते हैं। साथ ही साथ इस उपाय से आपके स्किन में भी निखार आ जायेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपाय।
गुलाब जल, दरअसल गुलाब जल में एंटी मिक्रोबायल, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। आप दिन में तीन से चार बार अपने चेहरे को धो कर गुलाब जल लगाएं। इससे आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जायेगा तथा आपके स्किन में भी निखार आ जाएगी। साथ ही साथ स्किन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी समाप्त हो जाएगी।
दही, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप दही के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दही को अपने चेहरे पर लगाए और 30 मिनट बाद उसे ठंडे पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड की मात्रा आपके स्किन पर निखार लाएगा। साथ ही साथ त्वचा में उत्पन ऑयली पण की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इस उपाय को आप दिन में एक बार आजमा सकते हैं। आपको बहुत जल्द लाभ प्राप्त होगा।
मुल्तानी मिट्टी, दरअसल मुल्तानी मिट्टी में मिनरल्स की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। आप मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलकर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सुख जाएँ तो इसे साफ़ पानी से धो लें। इससे आपके स्किन का ऑयली पण दूर हो जायेगा तथा आपके चेहरे पर भी निखार आ जायेगा। इस उपाय को आप सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
नीम, दरअसल नीम के पत्ते में एंटी बैटीरियल गुण होते हैं जो स्किन के लिए लाभदायक माना जाता हैं। आप नीम के पत्ते को पीस कर उसे हल्दी के साथ मिला लें और अपने ऑयली स्किन पर लगाएं। इससे आपको ऑयली पण की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही साथ आपका चेहरा साफ़ हो जायेगा और उस पर मौजूद दाग धब्बे के निशान भी दूर हो जाएंगे।
खीरा, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप खीरा को पीस कर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। क्यों की खीरा में विटामिन ए, विटामिन ई, मेग्नेशियम, और मिनरल्स होते हैं जो स्किन के ऑयल को सोखने का काम करता हैं। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाता हैं। साथ ही साथ स्किन पर मौजूद दाग धब्बे के निशान भी दूर हो जाते हैं। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में तीन बार कर सकते।

0 comments:
Post a Comment