हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बवासीर की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या से ग्रसित होने के बाद इंसान को मल त्याग करने में अत्यधिक पीड़ा का सामना करना पड़ता हैं। जिससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और इंसान अस्वस्थ हो जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेगें कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप बवासीर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इससे इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की बवासीर को जड़ से ख़त्म करने के 5 घरेलू उपाय।
फाइबर युक्त आहार, बवासीर को जड़ से ख़त्म करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन सबसे लाभदायक माना जाता हैं। अगर आप प्रतिदिन नियमित रूप से फाइबर युक्त आहार का सेवन करते हैं तो इससे बवासीर की समस्या ठीक हो जाएगी। क्यों की फाइबर युक्त भोजन करने से इंसान का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और वो सही तरीकों से काम करता हैं। आप साबुत अनाज, ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
त्रिफला, अगर आप प्रतिदिन रात में सोने से पहले त्रिफला का चूर्ण बना कर हल्के गुनगुने पानी में इसका सेवन करते हैं तो इससे बवासीर की समस्या बहुत जल्द ठीक हो जाएगी और आपका पेट भी साफ़ रहेगा। साथ हीं साथ बवासीर के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिल जायेगा। इसका सेवन नियमित रूप से करें। बहुत जल्द असर दिखेगा।
जीरा, आप जीरा को पीस का उसका पाउडर बना लें और प्रतिदिन सुबह शाम हल्के गुनगुने पानी के साथ उसका सेवन करें। बवासीर की समस्या जड़ से ख़त्म हो जाएगी। साथ हीं साथ इसके सेवन से पेट में गैस और कब्ज की समस्या भी नहीं होगी और आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।आप चाहे तो इसे पीस का मस्सों पर भी लगा सकते हैं। इससे भी फायदा होगा।
अंजीर, सूखा अंजीर बवासीर के इजाज के लिए सबसे कारगार उपाय माना जाता हैं। आप रात को गर्म पानी में अंजीर को डाल दें और फिर सुबह में इसका सेवन करें। बवासीर की समस्या से आपको छुटकारा मिल जायेगा और साथ हीं साथ दर्द से भी रहत मिलेगी। इसका सेवन आप प्रतिदिन करें। ये स्वास्थ के लिए भी लाभदायक होता हैं।
तिल, बवासीर से छुटकारा पाने के लिए आप तिल को पीस कर मक्खन के साथ इसका सेवन करें। इससे बवासीर की समस्या दूर हो जाएगी। साथ साथ बवासीर के दौरान खून आना भी बंद हो जायेगा। इससे पेट में बनने वाले कब्ज से भी छुटकारा मिल जायेगा। इस घरेलु उपाय को आप दिन में एक बार आजमाएं। आपको बहुत जल्द लाभ होगा।

0 comments:
Post a Comment