राशि के अनुसार दीजिए वैलेंटाइन डे गिफ्ट

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता हैं। इस दिन अगर प्रेमी प्रेमिका राशि के अनुसार एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं तो इससे उनके लव लाइफ में ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती हैं। जिसके कारन उनके प्रेम संबंध सदैव मजबूत होते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगें वैलेंटाइन डे गिफ्ट के बारे में की इस वैलेंटाइन डे कौन सा गिफ्ट देना आपके लिए बेहतर होगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो मेष, सिंह और धनु राशि अग्नि तत्व की राशि होती हैं। इनकी कुंडली में सूर्य और मंगल का प्रभाव सबसे अधिक होता हैं। इसलिए अगर आपका लव पार्टनर मेष, सिंह और धनु राशि का हैं तो आप उसे लाल या पीला रंग का कोई भी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। आप इन्हे लाल या पीला रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। इससे आपके लव लाइफ में ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी और आपके प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। 

वृष, कन्या और मकर राशि, राशिफल में शामिल वृष, कन्या और मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि होती हैं। इनकी कुंडली में ग्रहों का संयोग शुक्र और शनि की स्थिति पर निर्भर करता हैं। अगर आपका लव पार्टनर वृष, कन्या और मकर राशि का हैं तो आप उन्हें हरा या सिल्वर रंग का कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें घड़ी, ब्रेसलेट या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। हरा रंग का कपड़ा देना भी आपके लिए शुभ रहेगा। इससे लव लाइफ में ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी और प्रेम संबंध भी सदैव मधुर रहेंगे। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, राशिफल में शामिल मिथुन, तुला और कुंभ राशि वायु तत्व की राशि होती हैं। इनके जीवन में घटने वाली घटना शनि के स्थिति पर निर्भर करता हैं। अगर आपका लव पार्टनर या जीवनसाथी मिथुन, तुला और कुंभ राशि का हैं तो इस बार वैलेंटाइन डे के दिन आप उन्हें सफेद या आसमानी रंग का कोई भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे आपके प्रेम जीवन में ग्रहों का संयोग अच्छा रहेगा और आपके प्यार में भी वृद्धि होगी। आप अपने पार्टनर को सफ़ेद रंग का शर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, शास्त्रों के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि जल तत्व की राशि होती हैं। इनकी जीवन में शुक्र और चंद्र का प्रभाव इनके भाग्य का निर्धारण करता हैं। अगर आपका लव पार्टनर कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का हैं तो वैलेंटाइन डे के दिन उन्हें कोई पीला या गुलाबी रंग का चीज गिफ्ट करें। इससे ग्रहों का संयोग आपके लव लाइफ के लिए सुभ रहेगा और आपके प्रेम जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। आप अपने पार्टनर को गोल्ड से बने समान भी गिफ्ट कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment