हेल्थ डेस्क: आज के समय में गलत खान पान और प्रदूषण की वजह से बालों में पोषक तत्वों की कमी हो रही हैं और इंसान के बाल झड़ रहे हैं। इससे इंसान धीरे धीरे गंजापन का भी शिकार हो रहा हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप अपने बालों को लंबा और घना बना सकते हैं। इससे आपके बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा और आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की बालों को लंबा और घना करने के 5 घरेलू उपाय।
आंवला, अगर आप बालों को लंबा और घना करना चाहते हैं तो उसके लिए आंवला सबसे लाभदायक साबित हो सकता हैं। आप आंवला को सूखा कर उसका पाउडर बना लें। फिर उसे सप्ताह में कम से कम तीन बार पानी में मिलाकर अपने बालों में लगाएं और जब ये सुख जाएँ तो अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल लंबे और घने होंगे। साथ हीं साथ बालों का झड़ना भी कम हो जायेगा तथा आपके बाल मजबूत हो जाएंगे।
करी पत्ता, दरअसल करी पत्ता में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बालों के लिए सबसे फायदेमंद साबित होते हैं। आप करी पत्ता को पीस कर अपने बालों में लगाएं और ये जब सुख जाएँ तो आप अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके बालों का ग्रोथ बढ़ने लगेगा तथा बाल झड़ने की समस्या भी धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में तीन बार आजमा सकते हैं। इसका फायदा आपको बहुत जल्द देखने को मिल सकता हैं।
नींबू का छिलका, बालों को लंबा और घाना करने के लिए नींबू का छिलका भी बहुत कारगर माना जाता हैं। आप नींबू के छिलके और करी पत्ते को एक साथ पीस लें और फिर उसे अपने बालों में लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल कोमल और मुलायम हो जाएंगे। साथ हीं साथ आपके बालों का ग्रोथ भी बढ़ने लगेगा और आपका बाल घना और लंबा हो जायेगा। इस घरेलू उपाय से बालों का झड़ना भी धीरे धीरे कम होने लगेगा।
एलोवेरा, अगर आप नियमित रूप से एरोवेरा को अपनी बालों में लगाते हैं तो इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी और आपके बालों का ग्रोथ भी बढ़ाने लगेगा। साथ हीं साथ आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहेंगे। लेकिन आप एलोवेरा को हमेशा गर्मियों के दिनों में हीं लगाएं। क्यों की एलोवेरा का तासीर बहुत ठंडा होता हैं जिससे ठंडे के दिनों में परेशानी हो सकती हैं।
मेथी पत्ता, अगर आप अपने बालों को लंबा और घाना बनाना चाहते हैं तो आप मेथी के पत्तों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें और फिर उसे अपने बालों में लगाएं। कुछ समय के बाद अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बालों का झड़ना रूक जायेगा। साथ हीं साथ आपके बढ़ने लगेंगे। इससे बालों में प्राकृतिक तौर पर चमक आ जाएगी। इस घरेलू उपाय को आप सप्ताह में दो से तीन बार आजमा सकते हैं। इसका लाभ आपको बहुत जल्द प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment