हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो नवजात शिशु के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उसे सोना बहुत ज़रूरी होता हैं। इससे शिशु की सेहत अच्छी रहती हैं और उसका विकास भी सही तरीकों से होता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे की एक नवजात शिशु को कितना सोना चाहिए। जिससे की उसका स्वास्थ अच्छा रह सके और उसके शरीर का विकास भी सही तरीकों से हो सके। तो आइयें इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की नवजात शिशु को कितना सोना ज़रूरी है।
एक महीने का शिशु, अगर आपका नवजात शिशु एक महीने का हैं तो उसके लिए सोलह से सत्रह घंटे तक होना अच्छा रहता हैं। इससे शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास में कोई बाधा नहीं आती हैं और उनका विकास भी अच्छे तरीकों से होता हैं। लेकिन अगर आपका शिशु कम सोता हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं सोता हैं तो उसे डॉक्टर के पास जरूर लें जाएँ। क्यों की एक महीने के शिशु का कम सोना उसके स्वास्थ को प्रभावित कर सकता हैं। इससे शिशु का स्वस्थ भी ख़राब हो सकता हैं।
तीन महीने का शिशु, जब शिशु का उम्र तीन महीने का हो जाता हैं तो शिशु दिन में सोना कम कर देता हैं और उठ कर खेलने लगता हैं। तीन महीने के शिशु को पंद्रह से सोलह घंटे तक सोना अच्छा माना जाता हैं। इससे शिशु का स्वास्थ अच्छा रहता हैं तथा उनका दिमाग भी सही तरीकों से विकसित होता हैं। अगर आपका बच्चा इससे कम सोता हैं तो आप उसे सुलाने की कोशिश करें या डॉक्टर की सलाह लें ताकि आपके बच्चे को कोई परेशानी ना हो।
छह महीने का शिशु, जब शिशु का उम्र छह महीने का हो जाता हैं तब इस समय शिशु बैठने लगता हैं। साथ हीं साथ उसका सोना भी धीरे धीरे कम होने लगता हैं। छह महीने के शिशु के लिए पंद्रह घंटे तक सोना अच्छा माना जाता हैं। इससे शिशु की बॉडी फ़िट रहती हैं तथा उनके शारीरिक और मानसिक विकास भी सही तरीकों से होता हैं। इसलिए हर महिला को ये ख्याल रखना चाहिए की उनका शिशु दिन और रात मिलाकर कितना देर सोता हैं।
नौ महीने का शिशु, कुछ शिशु का उम्र जब नौ महीने का हो जाता हैं तब वो अपने पैरों पर भार लेने लगता हैं। इस समय उनके शरीर में थकान भी महसूस होती हैं। नौ महीने के शिशु के लिए तेरह से पंद्रह घंटे तक सोना सही माना जाता हैं। इतने देर सोने से शिशु की मानसिक स्थिति अच्छी रहती उनके शरीर का विकास भी ठीक तरीकों से होता हैं।
एक साल का शिशु, जब शिशु का उम्र एक साल का हो जाता हैं तब शिशु चलना शुरू कर देता हैं। इस समय शिशु का सोना पहले के मुकाबले काफी कम जाता हैं और शिशु दस से ग्यारह घंटे हीं सो पाता हैं। इतने देर तक सोना शिशु के लिए अच्छा माना जाता हैं। लेकिन अगर आपका शिशु इससे कम सोता हैं तो उसके शरीर में थकान हो सकती हैं। इसलिए उसे तेल मालिश करते रहें और समय समय पर डॉक्टर की भी सलाह लेते रहें। ये आपके शिशु के विकास के लिए अच्छा रहेगा।

0 comments:
Post a Comment