हेल्थ डेस्क: आज के समय में सभी लोग अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं ताकि उनके शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस ना हो। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे जूस के सेवन के बारे में जिस जूस का सेवन बॉडी के लिए अमृत के समान होता हैं। अगर आप इन जूस का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो इससे आपके शरीर में एनर्जी की कोई कमी नहीं होगी तथा आपका शरीर स्वस्थ और फ़िट रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए अमृत है ये 5 जूस।
पालक का जूस, स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए पालक का जूस अमृत के समान होता हैं। क्यों की पालक के जूस में ज़रूरी पोषक तत्व आयरन, विटामिन, मिनरल्स, फोलिक एसिड और मेग्नेशियम मौजूद होता हैं जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता हैं। इसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं तथा शरीर में थकान की समस्या उत्पन नहीं होती हैं। इसलिए अगर आप स्वस्थ और फ़िट बॉडी चाहते हैं तो प्रतिदिन पालक के जूस का सेवन करें।
संतरा का जूस, दरअसल संतरा के जूस में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ज़रूरी मानी जाती हैं। इसके सेवन से दिमाग में तनाव कम होता हैं तथा शरीर में ऊर्जा बनी रहती हैं। इसलिए संतरा के जूस को अमृत माना जाता हैं। अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा आपके दिमाग में तनाव और डिप्रेशन की समस्या भी जन्म नहीं लेगी।
अनार का जूस, स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए अनार का जूस अमृत के समान होता हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती हैं तथा शरीर में पाए जाने वाले सभी ग्लैंड सही तरीकों से काम करते हैं। साथ ही साथ आयरन के जूस के सेवन से शरीर की कोशिकाएं मजबूत होती हैं और बॉडी में ताकत आती हैं। इसलिए अगर आप अपने बॉडी को स्वस्थ और फ़िट रखना चाहते हैं तो आप प्रतिदिन अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस, दरअसल चुकंदर के जूस में विटामिन, मिनरल्स के साथ साथ हिमोग्लोबिन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो स्वस्थ और फ़िट बॉडी के लिए ज़रूरी मानी जाती हैं। इसके सेवन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा शरीर की कोशिकाओं में रक्त का संचार भी सही तरीकों से होता हैं। इसलिए चुकंदर के जूस को बॉडी के लिए अमृत माना जाता हैं। आप इसका सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।
बादाम का जूस, हर इंसान को सुबह की डाइट में बादाम के जूस का सेवन करना चाहिए। क्यों की बादाम के जूस में कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो बॉडी को स्वस्थ और सेहतमंद रखती हैं। इसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होता हैं तथा दिमाग का मेमोरी पॉवर भी बूस्ट होता हैं। इसलिए बादाम के जूस को अमृत माना जाता हैं। इसके सेवन से आपका बॉडी स्वस्थ और फ़िट रहेगा तथा इसमें ऊर्जा की भी कमी नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment