हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो नशा की लत के शिकार हैं। इस नशा के कारण इंसान के शरीर में कई तरह की परेशानियों का जन्म होता हैं। जिससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं और उनका शरीर बीमार पड़ जाता हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे बीमारियों के बारे में जो नशा करने से इंसान के शरीर में उत्पन होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की नशा करने वाले लोग हो जाते है इन 5 बीमारियों के शिकार।
ह्रदयघात, वैसे लोग जो तम्बाकू का नशा करने हैं वो धीरे धीरे ह्रदयघात नामक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। क्यों की तम्बाकू में निकोटिन तथा कार्बन की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जिससे शरीर का रक्त चाप बढ़ जाता हैं। साथ हीं साथ इससे शरीर का परिवहन तंत्र प्रभावित होता हैं और इंसान के शरीर में ह्रदयघात होने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए हर इंसान को तम्बाकू से दूर रहना चाहिए और इसका सेवन बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।
दम्मा, धूम्रपान का नशा करने वाले लोग दम्मा बीमारी के शिकार हो जाते हैं। क्यों की धूम्रपान के सेवन से शरीर के श्वास नलियों में ऑक्सीजन की मात्रा कम जाती हैं तथा कार्बन की मात्रा बढ़ जाती हैं। जिससे इंसान को सांस लेने में परेशानी होने लगती हैं और इंसान धीरे धीरे दम्मा की बीमारी का शिकार हो जाता हैं। इस बीमारी के कारण इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कई बार इस बीमारी के कारण मौत भी हो जाती हैं। इसलिए आप धूम्रपान का सेवन भूलकर भी ना करें।
किडनी फेल, ज्यादा शराब का नशा करने से सबसे ज्यादा इंसान की किडनी प्रभावित होती हैं और उनकी किडनी धीरे धीरे फेल हो जाती हैं। जिससे इंसान को कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता हैं। शराब में अल्कोहल की मात्रा सबसे अधिक होती हैं जो शरीर के कार्य प्रणाली को प्रभावित करती हैं। इससे इंसान शारीरिक और मानसिक तौर पर भी बीमार हो जाता हैं तथा उसमे सोचने समझने की शक्ति भी कम होने लगती हैं। इसलिए शराब का सेवन बिल्कुल भी ना करें।
ल्यूकोप्लेकिया, तम्बाकू और गुटका का नशा करने से इंसान के मुँह में ल्यूकोप्लेकिया नमक बीमारी होता हैं। इस बीमारी के कारण दांत पीले हो जाते हैं और इंसान का मसूडा सड़ जाता हैं। साथ हीं साथ इससे मुंह में संक्रमण होने का खतरा होता हैं। ये संक्रमण कभी कभी कैंसर का भी रूप ले लेता हैं। जिससे इंसान को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और उनकी पूरी जिंदगी ख़राब हो जाती हैं। इसलिए आप अपने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा ना करें।
कैंसर, इस दुनिया में जितने भी नशीले पदार्थ होते हैं उनमें खतरनाक तत्व कार्सिनोजेनिक मौजूद होते हैं। जो इंसान के अंगों को ख़राब कर देते हैं। इससे शरीर में कैंसर होने का खतरा होता हैं। नशा करने से इंसान की जिंदगी ख़राब हो जाती हैं। इससे फेफड़ों में, श्वास नलियों में, ब्लैडर में कैंसर होने का चांस होता हैं। इसलिए इंसान को सभी प्रकार के नशा दे दूर रहना चाहिए और उन्हें नशा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment