डेस्क: इस दुनिया में हर इंसान अपनी शादी के बारे में जानना चाहता हैं। वो ये जानना चाहता हैं की उसके जीवन में शादी करने के उत्तम योग कब बनेंगे तथा उसका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा। आज इसी विषय में अंक ज्योतिष के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की आपकी शादी कब होगी तथा आपके जीवन में शादी के योग बन रहे हैं या नहीं तथा शादी के लिए आपको अभी कितना इंतज़ार करना पड़ेगा। तो आइये अंक ज्योतिष के अनुसार जानें कब होगी शादी।
मूलांक 1, वैसे लोग जिनका मूलांक 1 हैं उनके जीवन पर चन्द्रमा का असर हो रहा हैं। लेकिन इनके विवाह लगन में शनि निवास कर रहा हैं। जिसके कारण इनकी शादी में बाधा आ सकता हैं और इन्हे शादी करने के लिए ओर इंतज़ार करना पड़ सकता हैं। इस मूलांक वाले लोगों के जीवन में 28 से 30 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ माना जाता हैं और इस उम्र में इनकी शादी हो जाती हैं और इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता हैं।
मूलांक 2, इस मूलांक वाले लोगों की विवाह कुंडली में मंगल शनि के साथ गोचर कर रहा हैं। जिससे इनके जीवन में विवाह के योग बन रहे हैं। आपकी शादी बहुत जल्द हो सकती हैं और आपके एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता हैं। मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 25 से 33 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ उम्र होता हैं तथा इनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता हैं। इन्हे प्यार और परिवार का साथ पूरी जिंदगी मिलता हैं।
मूलांक 3, आपके लिए यह समय शुभ हैं। आपकी कुंडली में शनि कर्क लगन में प्रवेश कर रहा हैं। जिससे आपके जीवन में विवाह के योग बन रहे हैं। मूलांक 3 वाले लोगों के लिए 20 से 30 साल के बीच का उम्र शादी के लिए सबसे अच्छा होता हैं। इस उम्र में शादी करने से इनके वैवाहिक जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आती हैं और जीवनसाथी के साथ संबंध भी बेहतर रहते हैं।
मूलांक 4, अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग अपने जीवन में प्रेम विवाह करने पर यकीन रखते हैं। इनकी कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिसके कारण इन्हे विवाह के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस मूलांक वाले लोगों के लिए 28 से 35 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ होता हैं। इस उम्र में शादी करने से इन्हे प्रेम फल प्राप्त होते हैं और इन्हे इनका मनचाहा साथी भी मिल जाता हैं।
मूलांक 5, आपके जीवन में शादी के योग बन रहे हैं। चन्द्रमा कर्क लगन में प्रवेश कर रहा हैं। जिससे आप प्रेम विवाह करने में भी सफल हो सकते हैं। यह समय आपके लिए सबसे शुभ हैं। मूलांक 5 वाले लोगों के जीवन में 25 से 33 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ होता हैं। इस उम्र में शादी करने से इनके जीवन में राज योग आते हैं और इनकी सभी परेशानी दूर हो जाती हैं।
मूलांक 6. नवग्रहों की चाल आपकी कुंडली में विवाह योग बना रहा हैं। जिससे आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं और आपकी शादी पक्की हो सकती हैं। मूलांक 6 वाले लोगों की शादी 30 साल की उम्र में होना सबसे शुभ माना जाता हैं। इस उम्र में शादी होने से इनका कैरियर और वैवाहिक जीवन संतुलित रहता हैं और जीवन में कोई परेशानी नहीं आती हैं।
मूलांक 7, इस मूलांक वाले लोगों को अभी शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इनकी कुंडली में शनि भारी नजर आ रहा हैं। जिससे इनके विवाह में बाधा आ सकती हैं। इस मूलांक वाले लोगों के लिए 24 से 29 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ होता हैं। इस उम्र में शादी करने से इन्हे बहुत जल्द संतान का सुख प्राप्त होता हैं और इनके वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस की कोई कमी नहीं होती हैं।
मूलांक 8, अगर आपका मूलांक 8 हैं तो आप अपने जीवन में एक लकी इंसान हैं। आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति सदैव अच्छी होती हैं। आप जब चाहें शादी कर सकते हैं। ऐसे इस मूलांक वाले लोगों के लिए 20 से 30 साल का उम्र शादी के लिए सबसे शुभ माना जाता हैं। इस उम्र में शादी करने से इनके यस की प्रति होती हैं और करियर के छेत्र तरक्की मिलती हैं।
मूलांक 9, अंक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति आपकी कुंडली में विवाह का संयोग बना रहा हैं। जिसके कारण आपकी शादी बहुत जल्द हो सकती हैं और आपको वैवाहिक सुख भी मिल सकता हैं। ऐसे मूलांक 9 वाले लोगों के लिए 28 से 35 साल के बीच का उम्र शादी के लिए सबसे अच्छा होता हैं। इस उम्र में इनकी शादी कर्क लगन में होती हैं। जिससे इनके जीवन में राज योग आता हैं और इनका वैवाहिक जीवन बहुत हीं खूबसूरत और शानदार होता हैं।
0 comments:
Post a Comment