जानिए स्वाइन फ्लू से बचने के 5 घरेलू नुस्खे।

हेल्थ डेस्क: स्वाइन फ्लू की बीमारी इंफ्लुएंजा वायरस से होता हैं। इससे ग्रसित होने के बाद इंसान को खांसी, बुखार, दस्त और उल्टी आने की समस्या होती हैं। इससे इंसान का इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं और इंसान की शारीरिक स्थिति ख़राब होने लगती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगें कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारे में जिन उपाय को अपना कर आप स्वाइन फ्लू से बच सकते हैं। लेकिन अगर ये समस्या अधिक हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की स्वाइन फ्लू से बचने के 5 घरेलू नुस्खे।
तुलसी की पत्तियां, दरअसल तुलसी की पत्तियों में एंटो ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। जिसके कारण स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ जाती हैं तथा शरीर में संक्रमण होने का चांस कम जाता हैं। साथ हीं साथ इसके सेवन से गला और फेफड़ा भी साफ़ रहती हैं। इसलिए अगर आप स्वाइन फ्लू से बचना चाहते हैं तो प्रतिदिन तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
गियोल, स्वाइन फ्लू से बचने के लिए आप गियोल को पीस कर इसमें काली मिर्च और सेंधा नमक को मिला लें इसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी में इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तथा आपमें शरीर में इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण होने के चांस कम जाएंगे। इस घरेलु उपाय को आप सप्ताह में कम से कम तीन बार जरूर आजमाए। आपके लिए फादेमंद साबित होगा। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा।
लहसुन, अगर आप प्रतिदी लहसुन के एक कच्ची कलियाँ का सेवन करते हैं तो इससे आपको स्वाइन फ्लू का वाइरस प्रभावित नहीं करेगा। क्यों की लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंटिक गुण होते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने का खतरा कम जाता हैं तथा शरीर के लिए भी लाभदायक साबित होता हैं।
नीम की पत्तियां, स्वाइन फ्लू से बचने के लिए आप प्रति दिन नीम के पत्ते का सेवन करें। इससे आपके शरीर पर इंफ्लुएंजा वायरस का प्रभाव नहीं होगा तथा आपका शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहेगा। साथ हीं साथ नीम के पत्ते के सेवन से शरीर का खून भी साफ़रहेगा। जिससे शरीर में किसी भी प्रकार के बीमारी होने के चांस कम जाएंगें। इसलिए अगर आप स्वाइन फ्लू से बचना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।
विटामिन सी, दरअसल विटामिन सी का सेवन इंसान के शरीर को स्वाइन फ्लू के वाइरस से बचाता हैं। इसलिए अगर आप स्वाइन फ्लू से बचना चाहते हैं तो ऐसे आहार का सेवन करें। जिसमे विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती हैं। इसके लिए आप आंवला, संतरा, बेरी आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर भी फ़िट रहेगा और स्वाइन फ्लू होने के चांस भी कम जाएंगे।

0 comments:

Post a Comment