जानिए क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इसका इतिहास

फरवरी का महीना चल रहा हैं इस महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता हैं। क्यों की इस महीने में कपल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं और अपने लव पार्टनर से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। लेकिन लोगों के मन में इस बात को जानने की इच्छा बनी रहती हैं की आखिर वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता हैं तथा इसकी शुरूआत कब क्यों और कैसे हुयी। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे वैलेंटाइन डे के इतिहास के बारे में ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके और लोग ये जान सकें की आखिर हर 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .वैलेंटाइन डे सेंट वैलेंटाइन के स्मृति में मनाया जाता हैं। सेंट वैलेंटाइन ने विवाह को लेकर समाज में फैली कुरीतियों का घोर विरोध किया था। जिसके कारण 14 फरवरी 269 को सेंट वैलेंटाइन को फांसी दे दिया गया था। इस दिन फांसी से पहले सेंट वैलेंटाइन ने अपनी नेत्रहीन प्रेमिका जेकोबस को नेत्र दान किया और उसे एक प्रेम पत्र लिखा। इस प्रेम पत्र के अंत में उन्हों लिखा था तुम्हारा वैलेंटाइन। जिसके बाद इस सेंट के नाम से वैलेंटाइन डे मनाया जानें लगा।

2 .1260 में संकलित की गयी जैकोबस डी वॉराजिन नामक पुस्तक में सेंट वैलेंटाइन का वर्णन मिलता हैं। जिसके अनुसार रोम के सम्राट क्लॉडियस ने ये कह कर की शादी करने से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि ख़त्म हो जाती हैं। उन्हों वहां के सैनिक और अधकारियों को शादी करने पार रोक लगा दिया। इस रोक के खिलाफ सेंट वैलेंटाइन ने विरोध किया। जिसके बाद वहां के राजा ने सेंट वैलेंटाइन को पकड़ कर जेल में डाल दिया। इसके बाद जब सेंट को फांसी हुयी तब वहां के लोग उनके याद में प्रेम दिवस मनाने लगें तब से वैलेंटाइन डे मनाने की प्रथा प्रारम्भ हुई।


3 .सबसे पहले 1969 में कैथोलिक चर्च ने सेंट वैलेंटाइन होने की पुष्टि की और उन्हें 14 फरवरी के दिन उनके सम्मान में प्रेम पर्व मनाने की घोषणा की गयी। तभी से रोम के लोग 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाने लगें और फिर धीरे धीरे ये प्रेम पर्व पूरी दुनिया में फैलने लगा और  आज के वर्तमान समय में लगभग सभी देशों के लोग 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन डे मनाते हैं और अपने लव पार्टनर से अपने प्रेम का इजहार करते हैं तथा उन्हें कोई तोहफा देते हैं।

4 .वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों में मूल रूप से मनाया जाता हैं। इस दिन लोग बिना किसी भेद भाव के निस्वस्थ रूप से अपने लव पार्टनर से प्रेम का इजहार करते हैं और उन्हें गिफ्ट, काड और गुलाब का फूल देते हैं। 19वी सदीं में अमेरिका ने इस दिन आधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित कर दिया था। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे अलग अलग देशों में अलग अलग विश्वास के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन कपल के मन में एक दूसरे के प्रति आकर्षण शबाब पर होता हैं।

5 .जपान और कोरिया में लोग 14 फरवरी वैलेंटाइन डे को वाइट डे के नाम से मनाते हैं तो वही चीन में लोग इसे नाइट्स ऑफ़ सेवेन्स के नाम से मनाते हैं तथा अपने लव पार्टनर को तोहफे एव फूल दे कर अपने भावनाओं का इजहार सकते हैं। साथ हीं साथ प्यार के डूबे लोग इस दिन एक दूसरे के साथ प्यार और रोमांस का आनंद लेते हैं और रिलेशनशिप में आयी अनबन की समस्या को भूल कर इस दिन को एन्जॉय करते हैं। ये दिन सभी प्यार करने वाले लोगों के लिए सबसे खास दिन होता हैं।        

0 comments:

Post a Comment