लव भविष्यवाणी 12 मार्च 2019: देखें लव लाइफ की सबसे सटिक भविष्यवाणी

डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो इंसान का लव लाइफ ग्रहों की चाल के ऊपर निर्भर करता हैं। ग्रहों के चाल से इंसान का लव भविष्यफल बदलता रहता हैं। इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे 12 मार्च के लव भविष्यफल के बारे में की इस दिन इंसान के लव लाइफ में कौन कौन से बदलाव हो सकते हैं। साथ ही साथ ये भी जानने की कोशिश करेंगे की इस दिन किन राशियों के लोगों को प्यार मिल सकता तथा किसके जीवन में तकरार आ सकती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, 12 मार्च के दिन मेष, सिंह और धनु राशि का लव भविष्यफल अच्छा रहने वाला हैं। इस दिन इनकी कुंडली के लव भाव में ग्रहों का संयोग शुभ रहेगा। जिससे इन्हे प्यार में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातक इस दिन अपनी वाणी से अपने लव पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इससे इनके दिलों की दूरियाँ मिट जाएगी और ये लोग एक दूसरे के और भी करीब आ जाएंगे। शादीशुदा लोग इस दिन अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें। आपके लिए बजरंगबली को याद करना शुभ रहेगा।
वृष, कन्या और मकर राशि, 12 मार्च की सुबह लव पार्टनर के साथ बहस हो सकता हैं और रिश्तों में दरार आ सकती हैं। दोपहर बाद मंगल का प्रभाव आपके लव भाव में हो रहा हैं। जिससे लव लाइफ में मधुरता आएगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ एक खूबसूरत शाम बिता सकेंगे। दिल की बात कहने के लिए भी यह दिन आपके अनुकूल हैं। आप अपने प्रेमिका को प्रपोज करें और उन्हें कोई तोहफा दें। ये आपके लव भविष्यफल के लिए अच्छा रहेगा। इस दिन मंगल के प्रभाव को लव लाइफ में बनाये रखने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 मार्च का लव भविष्यफल आपके लिए मिला जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं और लव लाइफ में अशांति आ सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के बीच मंगल के प्रभाव से अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं। इस दिन आप लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला ना लें और अपने साथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। दिल की बात कहने के लिए दोपहर बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा। इस दिन आप हनुमान जी की आराधना करें।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, इस राशि के जातक का लव भविष्यफल 12 मार्च के दिन रोमांटिक रहेगा। इनके लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं और ये लोग एक दूसरे के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। नए प्रेमी प्रेमिका को इस दिन सच्चे प्रेम का एहसास होगा और ये लोग अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। इनकी कुंडली में मंगल का प्रभाव इनके लिए शुभ हैं। जिससे इन्हे प्रेम के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं और इनका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत हो सकता हैं। आपके लिए हनुमान जी का पूजा करना शुभ रहेगा

0 comments:

Post a Comment