लव राशिफल 12 मार्च: जानें लव लाइफ को लेकर क्या कहती है आपकी राशि

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 12 मार्च के दिन मंगल चन्द्रमा के साथ मिलकर चंद्र मंगल योग का निर्माण करेगा। जिसका प्रभाव इंसान के लव लाइफ पर हो सकता हैं । इससे कुछ राशियों के लव लाइफ में खुशियां आएगी तो कुछ राशि के लोग उदास भी हो सकते हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे 12 मार्च के लव राशिफल के बारे में की यह दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण आपके लव लाइफ में नए पार्टनर का आगमन हो सकता हैं तथा आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहे लोगों को इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं और ये लोग जिस चीज का इंतजार कर रहें थे वो पूरा हो सकता हैं। इनके प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी और लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा। चंद्र मंगल योग के प्रभाव से इनका मन इस दिन रोमांटिक रहेगा। इनके जीवन पर राधा कृष्ण की कृपा बनी रहेगी। 

वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण 12 मार्च के दिन आपका लव लाइफ शानदार रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। चंद्र मंगल योग के प्रभाव से आपका लव रिलेशनशिप शादी में भी बदल सकता हैं। इस दिन आप अपनी प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं और उन्हें सच्चे प्रेम का एहसास दिला सकते हैं। आप गुस्सा पर नियंत्रण रखें तथा लव पार्टनर से बात करते समय वाणी पर संयम रखें। यह दिन लव लाइफ के लिए यादगार साबित होगा। आपके लव लाइफ पर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी। 

मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण ग्रहों का संयोग 12 मार्च के दिन आपके अनुकूल रहेगा। जिससे आपको लव पार्टनर के साथ घूमने का मौका मिल सकता हैं और आप उनसे प्रेम का इज़हार कर सकते हैं। आप अपनी मस्ती मज़ाक से अपनी प्रेमिका का दिल जितने में कामयाब रहेंगे तथा आपके रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। इस दिन आपको प्रेमी के साथ से लाभ होगा और आप किसी नए बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। लव लाइफ को लेकर ये दिन आपके अनुकूल हैं। आप इसका लाभ उठाएं। इस दिन कृष्ण जी की असीम कृपा भी आप पर बनी रहेगी। 

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 12 मार्च के दिन लव पार्टनर से आपके प्रेम संबंध ख़राब रहेंगे। किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद हो सकता हैं तथा आपके रिश्तों में दरार आ सकती हैं। दोपहर बाद आपकी कुंडली में चंद्र मंगल योग का प्रभाव होगा। जिससे आपके लव लाइफ में धीरे धीरे खुशियां आएगी। इस दिन आप किसी चीज को लेकर ज़िद ना करें तथा लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। अगर आप किसी को वैवाहिक प्रस्ताव देना चाहते हैं तो आपके लिए शाम का समय बेहतर रहेगा। लव लाइफ की परेशानी दूर करने के लिए आप भगवान कृष्ण की पूजा करें।  


0 comments:

Post a Comment