डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो किसी भी इंसान के जीवन में शादी विवाह तभी संपन होती हैं जब इंसान की कुंडली में शुभ विवाह योग का निर्माण होता हैं। इस योग का निर्माण ग्रहों के संयोग के ऊपर निर्भर करता हैं। आज इसी संदर्भ में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे साप्ताहिक विवाह राशिफल के बारे में की 13 मार्च से 19 मार्च तक किन राशि वाले लोगों की शादी हो सकती हैं तथा किसे शादी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 13 मार्च से 19 मार्च के समय आपके लगन भाव में ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल नहीं रहेगा। जिसके कारण इस सप्ताह आपके जीवन में विवाह के संयोग नहीं बनेंगे। आपको विवाह करने के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा। इतना हीं नहीं अगर आपके लिए रिश्ते आ रहें हैं फिर भी आपकी शादी ठीक होने में बाधा उत्पन हो सकती हैं। प्रेम विवाह करने के लिए भी यह समय शुभ नहीं हैं। अगर आप अपने जीवन में शुभ विवाह योग का निर्माण करना चाहते हैं तो आप इस सप्ताह भगवान सूर्य देव की उपासना करें।
वृष, कन्या और मकर राशि, 13 मार्च से 19 मार्च के समय आपके लगन भाव में सूर्य, चन्द्रमा और शुक्र की उपस्थिति रहेगी। जिससे आपके जीवन में विवाह करने के शुभ योग बनेंगे। इतना हीं नहीं आपके शादी विवाह में आने वाली सभी बढ़ाएं दूर होगी और आपको एक खूबसूरत वैवाहिक जीवन प्राप्त होगा। चन्द्रमा के प्रभाव से आपको इस सप्ताह एक अच्छा हमसफर मिल सकता हैं और आप विवाह के पवित्र रिश्तों में बंध सकते हैं। आपके घरों में शादी की शहनाई बज सकती हैं और आप प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहियें। ये आपके वैवाहिक जीवन के लिए शुभ साबित होगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, अविवाहित लोगों के लिए 13 मार्च से 19 मार्च का समय खुशियों से भरा रहेगा। इनके जीवन में प्रेम की दस्तक होगी और ग्रहों के शुभ संयोग से इस राशि के जातक विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए रिश्ते आ सकते हैं और घर परिवार के लोग आपकी शादी ठीक कर सकते हैं। आपके लगन भाव में सूर्य और चंद्र की स्थिति सबसे मजबूत हैं। जिससे विवाह में देरी नहीं होगी और आपको एक खूबसूरत वैवाहिक जीवन मिल सकता हैं। इस सप्ताह आप शनिदेव की आराधना करें तथा उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करें। इससे आपके शादी विवाह में आने वाली बाधाएं भी दूर होगी।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 13 मार्च से 19 मार्च का समय मिला जुला रहेगा। आपके लगन भाव में ग्रहों के संयोग में बदलाव होता रहेगा। जिससे इस राशियों के कुछ जातक को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता हैं और इनकी शादी हो सकती हैं। लेकिन वैसे लोग जो अपने जीवन में प्रेम विवाह करना चाहते हैं। उनके लिए यह समय अनुकूल नहीं होगा। इनके शादी विवाह में बाधाएं आएगी और इन्हे परिवार का भी साथ प्राप्त नहीं होगा। आपकी कुंडली में शनि और मंगल की स्थिति अशुभ हैं जो आपके प्रेम विवाह में बाधा उत्पन कर सकती हैं। आप इस सप्ताह भगवान विष्णु की आराधना करें। इससे आपके जीवन में विवाह करने के उत्तम योग बनेंगे।

0 comments:
Post a Comment