ये 5 काम जो आपको नहीं पड़ने देंगे बीमार

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो आज के समय में सभी लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं। लेकिन लाइफ स्टाइल सही ना होने के कारण लोग स्वस्थ नहीं रह पाते और धीरे धीरे उनके शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम अगर आप प्रतिदिन करते हैं। तो इससे आप कभी भी बीमार नहीं पड़ेंगे और आपका शरीर भी सेहतमंद रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से की ये 5 काम जो आपको नहीं पड़ने देंगे बीमार। 
मेडिटेशन, आज के समय में लोग सबसे ज्यादा बीमार स्ट्रेस के कारण होते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप प्रतिदिन सुबह के समय मेडिटेशन करें। इससे आपके दिमाग में उत्पन होने वाला स्ट्रेस धीरे धीरे कम हो जायेगा और आपको मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। साथ हीं साथ आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप प्रतिदिन ये काम करते हैं तो इससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे और आपका शरीर भी स्वस्थ और फ़िट रहेगा।   

व्यायाम, बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम सबसे फायदेमंद माना जाता हैं। अगर आप प्रतिदिन व्यायाम करते हैं तो इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं तथा शरीर में पाए जाने वाले सभी ग्लैंड ठीक तरीकों से काम करते हैं। इससे बीमारी होने का चांस कम जाता हैं। इसलिए आप प्रतिदिन सुबह के समय कम से कम एक घंटा व्यायाम करें। आपके सेवन के लिए अच्छा रहेगा। 

पौष्टिक आहार, आप प्रतिदिन सुबह की डाइट में पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं तो इससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। आप प्रतिदिन आयरन युक्त आहार, प्रोटीन युक्त आहार, कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करें। इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।   

मॉर्निंग वॉक, अगर आप प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करते हैं तो इससे आपके शरीर की मांसपेशियों में मजबूती बनी रहेगी तथा रक्त का प्रबाह भी ठीक तरीकों से होगा। जिससे आपके शरीर में बीमारी होने के चांस कम जाएंगे तथा शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहेगा। इसलिए आप प्रतिदिन ये काम कम से कम 30 मिनट तक करें। इससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे और आपका शरीर सेहतमंद रहेगा। 

भरपूर नींद, हर इंसान को बीमारियों से बचने के लिए भरपूर नींद लेनी चाहियें। क्यों की भरपूर नींद लेने से दिमाग का न्यूरो सिस्टम मजबूत होता हैं और शरीर में पाए जाने वाला थकान भी दूर हो जाता हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर रहती हैं और शरीर में एनर्जी भी बना रहता हैं। हर इंसान को प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ये काम आपको बीमार नहीं पड़ने देगा तथा इससे सोचने समझने की शक्ति भी अच्छी रहेगी। 


0 comments:

Post a Comment