लव राशिफल 20 मार्च: जानिए लव लाइफ को लेकर क्या कहती है आपकी राशि

डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 20 मार्च के दिन नवग्रहों की चाल कुछ राशियों की कुंडली में हर्षण योग के साथ साथ प्रेम योग का निर्माण कर रहा हैं। जिससे इंसान के लव लाइफ में बदलाव हो सकता हैं। कुछ राशि के लोगों को प्यार मिल सकता हैं तथा कुछ राशियों के लव लाइफ में परेशानी भी आ सकती हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे 20 मार्च के लव राशिफल के बारे में की लव लाइफ को लेकर क्या कहती हैं आपकी राशि। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, अग्नि तत्व की राशि होने के कारण 20 मार्च के दिन आपकी कुंडली में हर्षण योग और प्रेम योग का निर्माण लव भाव में हो रहा हैं। जिससे आपके लव लाइफ में प्रेम की दस्तक हो सकती हैं और आपको लव पार्टनर से प्यार मिल सकता हैं। इस दिन आपका मन रोमांटिक रहेगा तथा आप अपने लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। आपके लव लाइफ में कोई भी परेशानी नहीं आएगी और आपका प्रेम संबंध भी मजबूत होगा। आपके लव लाइफ पर गणपति जी की कृपा बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण वृष, कन्या और मकर राशि के लव लाइफ में 20 मार्च के दिन प्रेम योग का निर्माण होगा। जिससे इन्हे प्यार में सफलता मिल सकती हैं और लव लाइफ से जुड़े इनके सपने पूरे हो सकते हैं। यात्रा के दौरान लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। जिससे आपका मन प्रशन रह सकता हैं। नए प्रेमी प्रेमिका के बीच ग्रहों के शुभ संयोग से नजदीकियां बढ़ेगी और इनके जीवन में ख़ुशियों का आगमन होगा। नए रिश्तों की शुरूआत के लिए ये दिन अच्छा हैं। इस दिन आपके लव लाइफ पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, वायु तत्व की राशि होने के कारण हर्षण योग का प्रभाव आपके लिए अशुभ नजर आ रहा हैं। जिससे 20 मार्च के दिन आपके लव लाइफ में परेशानी आ सकती हैं तथा आपको कोई बदनाम करने की कोशिश कर सकता हैं। साथ हीं साथ दांपत्य जीवन में पति पत्नी के बीच मतभेद हो सकता हैं। इस दिन आप लव लाइफ से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें तथा अपने लव पार्टनर को लेकर अपने मन में कोई भी ग़लतफहमी ना पाले। शाम का समय आपके लव लाइफ के लिए बेहतर रहेगा। इस दिन आप गणपति जी की आराधना करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, जल तत्व की राशि होने के कारण 20 मार्च का लव लाइफ आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल नहीं हैं। जिससे आपके लव लाइफ में समस्या उत्पन हो सकती हैं। नए प्रेमी प्रेमिका के बीच विश्वास की कमी होगी। जिससे इनके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहे लोगों के लव लाइफ में किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं और इनके प्रेम संबंधों में दरार आ सकती हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातक इस दिन अपने मन को शांत रखें तथा लव पार्टनर से बहस ना करें। दोपहर बाद का समय लव लाइफ के लिए बेहतर होगा। इस दिन आप गणपति जी की पूजा करें।

0 comments:

Post a Comment