डेस्क: ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो 20 मार्च के दिन ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। जिससे इंसान के प्रेम संबंधों में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इससे कुछ राशि के लोगों को खुशियां मिल सकती हैं तो कुछ राशि के रिश्ते में दरार आ सकती हैं। इसी विषय में ज्योतिष शास्त्र के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे 20 मार्च के लव भविष्यफल के बारे में की प्रेम संबंधों को लेकर यह दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, राशिफल में शामिल मेष, सिंह और धनु राशि कस लव भविष्यफल 20 मार्च के दिन आपके अनुकूल रहने वाला हैं। आपके प्रेम संबंधों में गहराई आ सकती हैं और लव पार्टनर के साथ चली आ रही मतभेद की समस्या दूर हो सकती हैं। इस दिन आप लव रिलेशन में अच्छे वक्त बीता सकते हैं तथा जीवनसाथी से आपको कुछ सरप्राइज मिल सकता हैं। माता पिता का स्वस्थ अच्छा रहेगा। जिससे आपका मन प्रशन रह सकता हैं और आपके प्रेम संबंधों में खुशियां आ सकती हैं। इस दिन आपको सूर्य नमस्कार करनी चाहिए।
वृष, कन्या और मकर राशि, 20 मार्च का लव भविष्यफल आपके लिए यादगार रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के बीच संबंध बेहतर रहेंगे। ग्रहों का संयोग शुभ होने के कारण आपके प्रेम संबंध सगाई में बदल सकता हैं और आपको माता पिता की सानिध्य प्राप्त हो सकती हैं। साथ ही साथ इस दिन आपके जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं। प्रेमी की और से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। जिससे आपका रिलेशनशिप मजबूत होगा तथा रिश्तों में भी गहराई आएगी। मन की बात कहने के लिए यह दिन आपके अनुकूल हैं। इस दिन आप गणपति जी को याद करें।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 20 मार्च के दिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की ज़रूरत हैं। क्यों की आपके गुस्से से आपका प्रेम संबंध ख़राब हो सकता हैं तथा लव रिलेशन में दरार आ सकती हैं। साथ ही साथ आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता हैं। ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल नहीं हैं। जिससे आपके जीवन में अशांति बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती हैं। आपके लव रिलेशनशिप में इस दिन रूठने मनाने का खेल चलता रहेगा। आपके लिए भगवान कृष्ण की आराधना करना शुभ रहेगा।
मिथुन, तुला और कुंभ राशि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम संबंधों के लिए 20 मार्च का दिन मिला जुला रहेगा। ग्रहों का संयोग अनुकूल नहीं होने के कारण पति पत्नी के लव लाइफ में तनाव उत्पन हो सकता हैं और इनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं। दोपहर बाद चन्द्रमा आपकी कुंडली के सप्तम भाव में प्रवेश करेगा। जिससे आपके प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिल सकता हैं और आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। साथ ही साथ दिलों की दूरियाँ भी मिट सकती हैं। अगर आप मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातक हैं तो आप इस दिन भगवान विष्णु को याद करें। इससे आपके प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी और लव लाइफ भी बेहतर रहेगा।

0 comments:
Post a Comment