हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो गर्भवती महिला को गर्भावस्था में कई तरह के पौष्टिक आहार का सेवन करना ज़रूरी माना जाता हैं। इससे महिलाओं का स्वास्थ बेलेंस रहता हैं तथा उनके गर्भ में पल रहा बच्चा भी सेहतमंद रहता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे सब्जियों के सेवन के बारे में जिन सब्जियों का सेवन सभी गर्भवती महिला को प्रतिदिन करना चाहिए। ये महिलाओं के लिए सबसे फायदेमंद साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भवती महिलाओं के लिए ज़रूरी हैं ये 5 सब्जियां, डाइट में करें शामिल।
पालक, गर्भवती महिलाओं के लिए पालक की सब्जी का सेवन सबसे ज़रूरी माना जाता हैं। क्यों की पालक की सब्जी में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, फाइबर और आयरन की मात्रा भरपूर पायी जाती हैं जो शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं तथा शरीर को स्वस्थ और फ़िट बनाती हैं। इससे गर्भ में शिशु का विकास भी अच्छे तरीकों से होता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं अपने डाइट में पालक को जरूर शामिल करें।
टमाटर, दरअसल टमाटर की सब्जी आयरन, फोलेट, पोटेशियम, कोलिन और जिंक से जैसे तत्वों से भरपूर होता हैं। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं का पाचन तंत्र मजबूत होता हैं तथा शरीर का ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता हैं। साथ हीं साथ टमाटर का सेवन गर्भवती महिलाओं के हड्डियों के लिए भी फायदेमंद साबित होता हैं। इसलिए हर महिला को अपने डाइट में टमाटर को शामिल करना चाहिए। महिलाएं टमाटर की सब्जी या सूप का सेवन कर सकती हैं।
गाजर, गर्भवती महिलाओं के लिए गाजर की सब्जी सबसे बेस्ट होता हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं और शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता हैं। साथ हीं साथ महिलाओं के शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण होने के चांस कम जाते हैं। इसलिए महिलाएं सुबह की डाइट में गाजर को जरूर शामिल करें। ये गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
ब्रोकली, गर्भावस्था के समय ब्रोकली की सब्जी का सेवन गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता हैं। क्यों की ब्रोकली की सब्जी में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट के साथ साथ एंटी ऑक्सीडेंट के भी गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाते हैं। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरीकों से होता हैं तथा महिलाएं स्वस्थ और सेहतमंद रहती हैं। इसलिए सभी गर्भवती महिला को अपने डाइट में ब्रोकली की सब्जी का सेवन करना चाहिए।
बीन्स, गर्भवती महिला के लिए बीन्स की सबसे सबसे ज़रूरी होती हैं। महिलाएं इसे सुबह की डाइट में जरूर शामिल करें। क्यों की बीन्स की सब्जी में प्रोटीन और फाइबर के साथ साथ ओमेगा 3 की मात्रा भरपूर होती हैं। जो गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे फायदेमंद साबित होती हैं। इसके सेवन से महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता हैं तथा शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती हैं। साथ हीं साथ शरीर में एनर्जी भी बनी रहती हैं.इसलिए इसका सेवन गर्भवती महिला को प्रतिदिन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment